हल्द्वानी: निजी स्कूल प्रबंधक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों ने स्कूल काटा हंगामा
हल्द्वानी। बनभूलपुरा के एक स्कूल की छात्रा ने स्कूल प्रबंधक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इससे गुस्साए परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया। बीच बचाव में आई शिक्षिकाओं से धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान एक शिक्षिका चोटिल हो गई। अस्पताल पहुंचकर शिक्षिका ने इलाज कराया है।
बनभूलपुरा में एक प्राइवेट स्कूल है। गुरुवार की सुबह कक्षा छठी की छात्रा ने स्वजनों को बताया कि स्कूल के प्रबंधक उसके साथ छेड़छाड़ कर चुके हैं। कई बार इस तरह का प्रयास किया गया है। इससे गुस्साए परिजन स्कूल में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
स्कूल प्रबंधक, शिक्षिकाओं व छात्रा के परिजनों के बीच तीखी नोकझोक हुई। लोगों ने प्रबंधक पर हाथापाई का प्रयास किया। बीचबचाव में शिक्षिकाएं आ गई। धक्का-मुक्की में एक शिक्षिका घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
हंगामे की सूचना पर पुलिस स्कूल में पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। पहले छात्रा के परिजन तहरीर देने की बात पर अड़े रहे। लेकिन बाद में बिना तहरीर दिए वापस लौट गए।
स्कूल प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि छात्रा की ओर से लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित