हल्द्वानी: कुमाऊं को जोड़ने वाले काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग पर 27 फरवरी से होगा पुल का पुनः निर्माण, जानें रूट अपडेट
हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजमार्ग सं.-87 (नया 109) काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग पर कलसिया नाले पर स्थित पुराने पुल का पुनः निर्माण किया जाना है, जिसके लिए 27 फरवरी से पुल के पुनः निर्माण का कार्य शुरू किया जाना है।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग सं.-87 (नया 109) काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग के किमी 90 में कलसिया नाले पर स्थित पुराने पुल का पुनः निर्माण किया जाना है, अधीक्षण अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड हल्द्वानी की आख्यानुसार पुल के एबटमैंट में स्काउरिंग के कारण एबटमैंट के नींव के पत्थर निकलने लग गये है।
उन्होंने कहा कि यह राजमार्ग सम्पूर्ण कुमाऊं को जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है जिस कारण काठगोदाम स्थित कलसिया पुल के पुनः निर्माण के कार्य को सुचारू रूप से सम्पादित कराये जाने हेतु पुराने पुल को डिस्मेन्टल किया जाना आवश्यक है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित