हल्द्वानी: यहां स्कूल बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत
हल्द्वानी। कोतवाली के अंतर्गत एक स्कूल बस ने रिटायर्ड प्रिंसिपल के स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को निजी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी। पुलिस ने बस और चालक को हिरासत में ले लिया है।वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागेश्वर जिले के कपकोट निवासी जगत सिंह मर्तौलिया (70) हल्द्वानी स्थित फ्रेंडस कालोनी तल्ली बमौरी में परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार की शाम वह स्कूटी से बाजार को जा रहे थे इस दौरान नगर निगम के पास अनियंत्रित बस ने उनको टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तुरंत उनको निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश