हल्द्वानी : यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पुलिस पड़ताल में जुटी
हल्द्वानी। यहां काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग अंतर्गत गौला नदी में एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक की शिनाख्त रानीबाग इंदिरा नगर निवासी 45 वर्षीय करन सिंह राणा के रूप में हुई है जो देर रात खाना खाने के बाद से घर से गायब हो गया था, जिसके बाद उसका शव नदी से मिला है। परिजनों के मुताबिक करन सिंह राणा मानसिक रूप से बीमार चल रहा था जिसका काफी दिनों से इलाज चल रहा था।
थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद