हल्द्वानी: यहां खाई में मिले दो भाइयों के शव, पांच दिन पहले रुद्रपुर से हल्द्वानी परीक्षा देने आये थे।
हल्द्वानी। नैनीताल के गेठिया खाई में दो युवकों की लाश मिली है बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक खाई में गिरे हुए थे। स्थानीय लोगों द्वारा युवको की लाश देखने के बाद 112 सेवा के माध्यम से पुलिस को शव खाई में पड़े होने की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक रविवार को रुद्रपुर से हल्द्वानी पेपर देने आए दोनों भाई की हल्द्वानी थाने में गुमशुदगी दर्ज थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा कालोनी ट्रांजिट कैम्प निवासी रामलखन पुत्र उन्नति देव प्रसाद रविवार को हल्द्वानी के खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कालेज में फार्मेसी की परीक्षा देने आये थे, रामलखन के साथ उसका भाई राजकुमार राठौर भी था। दोनों घर से बाइक संख्या यूके 06ए-8391 पर गये थे। परीक्षा केन्द्र पहुंचने के बाद दोनों ने घर पर सकुशल पहुंचने की सूचना भी दी थी। लेकिन इसके बाद दोनों घर नहीं पहुंचे। जिसके बाद युवको की खोजबीन के लिए परिजन ने हल्द्वानी थाने में गुहार लगाई थी। पुलिस और परिजन पिछले 5 दिनों से उनकी तलाश में जुटे थे, आज उनका शव बरामद हुआ है। घटनास्थल पर बाइक भी बरामद हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः युवको की बाइक खाई में गिर गई होगी। नैनीताल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं परिजनों को सूचित किया है।


बड़ी खबर (देहरादून): शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से कथित मारपीट, विधायक की मौजूदगी से मामला गरमाया
आज का राशिफल (21 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं रेलवे फाटक पर बवाल: बैरियर टूटने से तनाव, व्यापारियों और गेटमैन में हाथापाई, घंटों जाम
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से: नकल पर सख्ती, 1261 केंद्रों पर धारा 144 लागू
उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली घटना: फौजी की मां की निर्मम हत्या, कॉलोनी में दहशत