हल्द्वानी: यहां घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
हल्द्वानी। रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में गुलदार के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं. पिछले 3 महीने में गुलदार तीन लोगों को अपना शिकार बना चुका है. मंगलवार को भी गुलदार ने जंगल में घास लेने गई सास-बहू पर हमला किया. इस दौरान बहू को जैसे-कैसे बच गई, लेकिन सास को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया।
बताया जा रहा है कि फतेहपुर रेंज भदयूनी गांव की धनुली देवी (60 वर्षीय) अपने बहू के साथ जंगल में घास काटने गई थी. इस दौरान बहू पेड़ पर चढ़कर नीचे पत्ते फेंक रही थी. तभी घात लगाए गुलदार ने सास पर हमला कर उसे जंगल में खींच कर ले गया. इस दौरान बहू किसी तरह अपनी जान बचाकर जंगल से निकली।
बहू ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल में पहुंचे, लेकिन तब तक गुलदार महिला को अपना निवाला बना चुका था. मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, फतेहपुर रेंज में लगातार हो रही घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए वो लगातार आंदोलन कर रहे है, लेकिन वन विभाग गुलदार को आज तक नहीं पकड़ पाया. इसी का नतीजा है कि गुलदार ने आज 29 मार्च एक और महिला को अपना निवाला बना दिया. महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद