हल्द्वानी: यहां पति-पत्नी कार चुराकर चले हनीमून मनाने, तो जाना पड़ गया…..
हल्द्वानी। शहर से हुई कार चोरी का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कार की चाभी चोरी कर आरोपित पत्नी ने पति को सौंपी थी। इसके बाद दोनों कार से हनीमून मनाने के लिए निकल पड़े। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है।
बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मूल निवासी खूंट धामल अल्मोड़ा व हाल जजी कोर्ट बृजविहार कालोनी निवासी मनीषा बिष्ट यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसने किसी की कार अपने पास रखी थी। 24 फरवरी को कार घर के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि मनीषा व मंजू पड़ोस में रहते थे। मनीषा 23 फरवरी को मंजू के घर गई तो कार की चाभी भूल गई थी। इसी दिन मुस्कान उर्फ जारा मंजू के घर पहुंची और चाभी चोरी कर ले गई। घर जाकर उसने चाभी पति को सौंपी। इसके बाद दोनों कार चोरी कर फरार हो गए।
एसपी सिटी ने बताया कि सैफिया की मस्जिद, सिविल लाइन मुरादाबाद निवासी शादाब अली चोरगलिया रोड में अपने पिता के साथ दूध के डेयरी चलाता था। इसी बीच उसकी मुलाकात बनभूलपुरा निवासी मुस्कान उर्फ जारा से हुई। शादाब ने स्वजनों की अनुमति के बिना निकाह कर लिया था। इसके बाद उसे स्वजनों ने अलग कर दिया था। कार चोरी कर दोनों मुरादाबाद में शादी की हनीमून मनाने चल गए। मंगलवार को वापस लौटने पर पुलिस ने उन्हें गौला पुल के पास डंपिंग जोन से मय कार गिरफ्तार कर लिया।
टीम में कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, एसआई रविंद्र राणा, कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला, अशोक कुमार, कुंदन कठायत, मोहन जुकरिया, घनश्याम रौतेला व वंशीधर जोशी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद