हल्द्वानी: यहां पति-पत्नी कर रहे थे नशे की इंजेक्शनों की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।जिनके घर से 95 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं, पूरे मामले में पुलिस ने दोनों पति -पत्नी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि बनभूलपुरा अंतर्गत बड़ी मस्जिद के पास एक घर से नशीले इंजेक्शन का कारोबार चल रहा है पुलिस ने तलाशी ली गई तो घर में भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी नशे के इंजेक्शन को बेचने का काम करते है। मौके पर तसलीम रजा और उसकी पत्नी अल्बीना को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि घर से 95 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ,उपनिरीक्षक संजीत राठौर ,कांस्टेबल सुनील कुमार , अमनदीप सिंह ,भूपेंद्र ज्येष्ठा , महिला कांस्टेबल पुनीता पाठक आदि शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित