हल्द्वानी: यहां दो बच्चों की मां ने प्रेमी के लिए पति को दे दिया तलाक, फिर….
हल्द्वानी। यहां दो बच्चों मां अनजान युवक के प्यार में ऐसी पागल हुई कि उसने अपनी सारी हदें पार करते हुए युवक के साथ शारीरिक संबंध तक बना लिए. इतना ही नहीं महिला युवक से शादी करने तक के लिए तैयार हो गई और उसने अपने पति को तलाक दे दिया, लेकिन आखिर में युवक शादी से मुकर गया. इसके बाद महिला ने युवक के खिलाफ बनभूलपूरा थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे है. कुछ दिनों पहले अजान नंबर से उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी. कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम इसरार निवासी रामपुर यूपी बताया, जो फिलहाल हल्द्वानी में ही रहता है. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। महिला को मुताबिक, धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई. युवक ने भी एक दिन महिला से अपने प्यार का इजहार किया और कहा कि वो उससे शादी करना चाहता है. यदि उसने उससे शादी नहीं की तो वो जहर खाकर अपनी जान दे देगा।
महिला का कहना है कि वो युवक के बहकावे में आ गई और अकेले आरोपी के साथ उसके घर चली गई. आरोप है कि युवक ने उसे कोलड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. इसके बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
महिला के अनुसार इसकी जानकारी उसके पति को भी लग गई थी और उसने उसे तलाक दे दिया था. महिला ने आरोप लगाया कि शादी का हवाला देकर इसरार ने उसके पति से भी तलाक दिलाया, लेकिन अब वह शादी से मुकर रहा है. इस मामले में थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है,. जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित