हल्द्वानी: यहां पुलिस और एसओजी टीम की बड़ी कार्यवाही, 60 लाख की स्मैक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। यहां पुलिस और एसओजी की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। 512 ग्राम स्मैक के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए स्मैक की कीमत 60 लाख से अधिक की बताई जा रही है डीआइजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे ने खुलासा करते हुए बताया कि स्मेक तस्करी में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक फरार है। जिनके पास से 512 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
डीआइजी भरणे ने कहा कि बेलबाबा के पास मुखबिर की सूचना पर चैकिंग की गई। इस दौरान दो युवक कार से उतरकर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सारिक अली पुत्र मंजूर अली बरेली यूपी बताया। जबकि दूसरे ने शहीद पुत्र रुमाल शाह निवासी टनकपुर रोड बनभूलपुरा बताया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह बरेली से खरीदकर हल्द्वानी शहर के अलावा पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर जिलों में ऊंचे दामों में बेचते थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार