हल्द्वानी: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड हवलदार को कार ने टक्कर मारी, मौत
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर हवलदार को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कार चालक फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पीपलपोखरा मुखानी निवासी 45 वर्षीय बलवंत सिंह धामी दो साल पहले ही हवलदार पद से रिटायर्ड हुए थे मृतक के चचेरे भाई भवान सिंह के मुताबिक रविवार की सुबह बलवंत सिंह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वापसी के दौरान चार मंजिल मुखानी के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी सूचना के बाद मौके पर परिजन पहुंचे जहां परिजन घायल अवस्था में अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद से एक कार चालक फरार चल रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश