हल्द्वानी : यहां अज्ञात व्यक्ति शव मिलने से क्षेत्र मे फैली सनसनी, पुलिस पड़ताल में जुटी
हल्द्वानी। मंडी क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुँची मंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया गया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार की सुबह बरेली रोड मंडी बाईपास स्थित फायर स्टेशन के नज़दीक जंगल में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी एकत्र हो गये। सूचना पर पहुँची मंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से लाश की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। बताया जा रहा कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। जिसके कारण बॉडी फूल गयी है जिस वजह से शव की पहचान करने में दिक्कत हो रही है। पुलिस ने आसपास के इलाके में शव की शिनाख्त करने का भी प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर कर मोर्चरी में रख दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश