हल्द्वानी: यहां आधी रात मचा हड़कंप; तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया युवक
हल्द्वानी। शहर के नैनीताल रोड स्थित वार्ड नंबर तीन में देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब एक युवक तीन युवतियों के साथ एक घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। मामला सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
जानकारी के मुताबिक, वार्ड तीन के वैलेजली लॉज क्षेत्र में रहने वाले लोगों को देर रात संदिग्ध हलचल दिखाई दी। इसकी सूचना वार्ड सभासद धर्मवीर को दी गई। सभासद जब मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एक युवक घर के अंदर तीन युवतियों के साथ मौजूद था। यह देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते दर्जनों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। आरोपी युवक की पहचान तसलीम निवासी काठगोदाम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी तसलीम और तीनों युवतियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह युवक अक्सर इसी मकान में युवतियों को लेकर आता था। जिस घर से युवक और युवतियों को पकड़ा गया, वह वसीम नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जो तसलीम का परिचित है।
रात करीब 12 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी थी।
एसएसआई रोहताश सिंह सागर ने बताया कि वार्ड सभासद धर्मवीर की तहरीर पर आरोपी तसलीम के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों युवतियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने कहा कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और हर पहलू की जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार