हल्द्वानी: यहां गौला नदी में दो युवक डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलास जारी
हल्द्वानी। रानीबाग स्थित गौला नदी में नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हुई है जबकि एक युवक अभी भी लापता है जहां पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है सूचना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के वेलेजली लॉज निवासी दो युवक नहाने गए थे नहाने के दौरान दोनों नदी के तेज बहाव में बह गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह से एक युवक को निकाल कर बेस हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही, दूसरा युवक अभी भी लापता है जिसका सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
मौके पर एसपी सिटी हरबंस सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच एसडीआरएफ की मदद से लापता युवक की तलाश की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश