हल्द्वानी: केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने किया गौलापुल का निरीक्षण, इन वाहनों का आवागमन कराया शुरू
हल्द्वानी। गोला पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट जिला प्रशासन के आला अधिकारी के साथ गोला पुल का स्थलीय निरीक्षण करा तथा छोटे वाहनों का आवागमन शरू कराया। इस दौरान मंत्री भट्ट के द्वारा गोला पुल का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
आपको बताते चलेगी अभी कुछ समय पहले उत्तराखंड में हुई भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में कई जगह आपदा आई हुई थी, जिसमें हल्द्वानी को गौलापार को जोड़ने वालेगोला पुल का भी एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गोला में समा गया था। जिसका विगत दिवस पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के साथ जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक लाल कुआं नवीन दुमका, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब आदि लोग रहे शामिल।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार