हल्द्वानी: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे, आर्मी हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत
हल्द्वानी। देश के माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज तीन दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचे। आर्मी हेलीपैड पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उनका अभिनंदन कर अगवानी की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के तौर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज बिष्ट, वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दीपक महरा, मुख्य सचिव के प्रतिनिधि एवं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, स्टेशन कमांडर कर्नल जतिन ढिल्लन सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
बताया गया है कि उपराष्ट्रपति उत्तराखंड में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिनमें शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाओं से संवाद भी शामिल है। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक प्रबंध किए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!