हल्द्वानी: दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने गए युवक की संदिग्ध मौत, दोस्त पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। हल्द्वानी से दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने साथी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्वजनों का आरोप है कि नशीला पदार्थ खिलाने के बाद बेटे की मौत हुई थी। कोतवाली पुलिस ने 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
दरसअल लोहरियासाल मल्ला निवासी भुवन चंद्र सुयाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि 30 जून को उसका बेटा कुशाग्र दोस्तों संग घूमने जाने की बात कह घर से निकला था। देर रात कुशाग्र ने मैसेज भेज बताया कि वह नैनीताल गया है सुबह आएगा। लेकिन अगली सुबह मल्ला गोरखपुर निवासी रंजन ने फोन कर बताया कि कुशाग्र की तबीयत खराब होने की वजह से उसे मुखानी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि बेटे की मौत हो चुकी है। पिता का कहना है कि बेटे के मोबाइल में रिकार्ड वीडियो को देखने से पता चला कि 30 जून की रात में वह रंजन के घर के फर्श पर गिरा है। जबकि रंजन का कहना था कि कुशाग्र उसके वहां एक जुलाई की सुबह आया था।
भुवन ने आरोप लगाया कि बेटे को नशीला पदार्थ खिलाया गया था। जिस वजह से मौत हुई। वहीं, एसएसआइ कोतवाली विजय मेहता ने बताया कि मामले में रंजन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच के बाद स्थिति साफ होगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश