पत्नी से झगड़ा पड़ा भारी, सालों ने पीट-पीटकर जीजा की ली जान

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में पत्नी से मामूली झगड़े के बाद सालों के गुस्से का शिकार हुए एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि बहन पर हाथ उठाने से नाराज होकर तीन भाइयों ने मिलकर अपने जीजा की बेरहमी से पिटाई कर दी। रातभर दर्द से कराहता रहा युवक सुबह अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ बैठा।

मूल रूप से बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) निवासी 27 वर्षीय अमरीका पुत्र मोतीयार हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की गफूर बस्ती में पत्नी आशा और बच्चों के साथ रह रहा था। वह कूड़ा बीनने का काम कर परिवार का पालन कर रहा था। सोमवार रात किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया और गुस्से में उसने पत्नी पर हाथ उठा दिया।

पत्नी ने यह बात अपने भाइयों संजय, मनोज और देवा को बताई, जिसके बाद तीनों ने अमरीका को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। किसी तरह लहूलुहान हालत में वह राजपुरा स्थित अपनी मौसी मुरैली के घर पहुंचा। रातभर मौसी के घर दर्द से कराहता रहा। मौसी को इस हमले की जानकारी सुबह हुई और वह उसे अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही अमरीका ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू...

सूचना मिलने पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

थानाध्यक्ष के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं थे, लेकिन अंडकोष में गंभीर सूजन थी, जिससे संभवतः उसकी मौत हुई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह साफ होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू...

बताया जा रहा है कि जब अमरीका रात एक बजे मौसी के घर पहुंचा तो वह कीचड़ से सना हुआ था और चलने तक की हालत में नहीं था। मौसी ने उसे नहलाया और आराम करने को कहा, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि अंदरूनी चोटें जानलेवा साबित हो सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad