शर्मनाक: हल्द्वानी में नाबालिग के साथ दरिंदगी, पिता पर लगा दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
हल्द्वानी। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घिनौनी घटना हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता की मेडिकल जाँच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। साथ ही उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जो इस जघन्य कृत्य की गंभीरता को दर्शाते हैं।
मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया. पूरे मामले में पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की पहले अंदेशा था कि माता-पिता के बीच विवाद में यह मामला दर्ज कराया गया है।
मगर जांच हुई तो पिता की शर्मनाक करतूत सबके सामने आ गई. पूरे मामले की विवेचना महिला सब इंस्पेक्टर को दी गई जहां पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे भी जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद