हल्द्वानी: शेर नाले के तेज बहाव में बही फॉर्च्यूनर, 10 लोगों की जान बची, पुलिस बनी रक्षक,.. Video
हल्द्वानी। चोरगलिया थाना क्षेत्र के शेरनाला में रविवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। पानी के तेज बहाव में एक फॉर्च्यूनर कार बह गई, जिसमें 10 लोग सवार थे। हालांकि समय पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना रात करीब 12:30 बजे की है, जब स्कार्पियो (UK18 F 2000) वाहन जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा) से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर चोरगलिया जंगल क्षेत्र से गुजर रहा था। शेरनाला में पानी का स्तर हल्का देखकर चालक ने वाहन पार कराने की कोशिश की, लेकिन अचानक बहाव तेज हो गया और स्कार्पियो पलट गई। वाहन में सवार लोग चीखने-चिल्लाने लगे।
हादसे की सूचना मिलते ही चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जान जोखिम में डालकर सभी 10 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। इस साहसी रेस्क्यू ऑपरेशन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सराहना की और इसे साहस, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और अनावश्यक रूप से रात में यात्रा करने से बचें। ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!