हल्द्वानी: यहां बैंकट हॉल के बाहर ITI गैंग का हमला, दो युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस… देखिए वीडियो
हल्द्वानी। फूलचौड़ स्थित कान्ता बैंकट हॉल के बाहर शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों पर आईटीआई गैंग के सदस्यों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना 25 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे की है। पीड़ितों में शैलेन्द्र बिष्ट, करन बिष्ट और उनके साथी शामिल हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आधा दर्जन युवको ने घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। जब शैलेन्द्र के साथियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें भी कड़े और पत्थरों से गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना में शैलेन्द्र और करन बिष्ट के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। शैलेन्द्र को 30 टांके लगे हैं, जबकि करन बिष्ट के सिर पर 4 टांके आए हैं। पीड़ितों को स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया और तुरंत सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों से उन्हें जान-माल का खतरा है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश