लालकुआं। एवरग्रीन स्कूल के संस्थापक एलडी पाठक का हृदय गति रुकने से हुआ निधन
लालकुआं। एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक एलडी पाठक का हृदय गति रुकने से निधन हो गया, वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर ब्याप्त है, वही परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरीपड़ाव स्थित एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक एलडी पाठक उम्र 65 वर्ष को शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे सीने में तेज दर्द हुआ, जिन्हें तुरंत ही हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि वह आज ही बरेली भोजीपुरा के राम मूर्ति चिकित्सालय में अपना चेकअप कराने गए थे, वहां चिकित्सकों ने उन्हें स्वस्थ बताते हुए अगले सप्ताह आने को कहा था परंतु आज ही रात को उन्हें हृदयाघात हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार आज शनिवार की सुबह उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से चित्रशिला घाट रानीबाग के लिए रवाना होगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित