लालकुआं: यहां 175 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
लालकुआ। पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पराशर के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत हल्दुचौड़ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर 175 अवैध कच्ची शराब के पाउच बरामद किए।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं संजय कुमार के दिशा निर्देशन एवं चौकी प्रभारी हल्दुचौड़ जगदीप सिंह नेगी के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने प्रेम सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी हरिपुर लच्छी हल्दुचौड़ को 175 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल किशन नाथ, अनिल शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान जगदीप नेगी ने बताया की अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार