लालकुआं: यहां ग्रामीण द्वारा घर मे दूसरी महिला को रखने पर ग्रामीण महिलाओं में आक्रोश, पहुची कोतवाली
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता के गांधीनगर में एक व्यक्ति द्वारा पत्नी के मायके जाने पर दूसरी महिला को अपने घर लाने के खिलाफ गांव के सैकड़ों लोगों ने लालकुआं कोतवाली में पहुंचकर धरना दिया, बाद में कोतवाल द्वारा आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद ग्रामीण महिलाएं शांत हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के गांधीनगर में एक ग्रामीण की पत्नी मायके गई हुई थी जहां उक्त व्यक्ति अपने घर अपने रिश्ते की भांजी को ले आया। जैसे ही उसकी पत्नी वापस लौटी तो वह उक्त महिला को अपने घर में देखकर आग बबूला हो गई। घर में पति पत्नी के बीच झगड़ा तेज हुआ तो पूरे गांव के ग्रामीण एकत्र हो गए। देखते ही देखते ग्रामीण भी कथित भांजी का विरोध करते हुए उक्त व्यक्ति एवं उसकी कथित भांजी के रिश्ते पर गंभीर सवाल उठाते हुए गांव में अनैतिक कार्यों को बढ़ावा देने का आरोप लगाने लगे। तथा उन्होंने मौके पर पुलिस बल को बुला लिया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ग्रामीणों के दबाव में उक्त ग्रामीण एवं उसकी कथित भांजी को कोतवाली ले आए।
जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीण कोतवाली में पहुंच गए, और उन्होंने कोतवाली में बैठकर धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान गांधीनगर क्षेत्र की महिलाओं ने आरोप लगाया कि उक्त कथित भांजी अपने पति को छोड़कर आई है। तथा इस घर को बर्बाद करने की नियत रखती है। तथा उक्त व्यक्ति भी गलत कार्यो में लिप्त है। इसलिए दोनों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जिसके पर कोतवाल संजय कुमार ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। जिसके बाद महिलाएं वापस लौट गई। इस दौरान मातृशक्ति ने चेतावनी दी है कि यदि दोनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पुनः बिंदुखत्ता क्षेत्र की महिलाएं कोतवाली में आकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि पुलिस द्वारा आरोपी व्यक्ति का शांति भंग की धारा 151 के तहत चालान किया जा रहा है। जबकि उसकी कथित भांजी के खिलाफ कोई केस नहीं बनता है। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकती है।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज