बड़ी कार्रवाई हल्द्वानी: नज़ूल भूमि से हटाया गया अवैध कब्ज़ा, प्रशासन ने दो प्लॉट किए खाली
हल्द्वानी में गुरुवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपुरा क्षेत्र में दो नज़ूल भूखंडों को कब्जामुक्त कराया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह और उपजिलाधिकारी राहुल शाह के नेतृत्व में की गई।

संयुक्त अभियान के तहत करीब 1000 वर्गफुट क्षेत्र में फैले दो प्लॉटों से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाते हुए गेट को तोड़ा गया और प्रशासन ने दोनों स्थलों पर पुनः कब्जा ले लिया। साथ ही वहां चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए ताकि भविष्य में कोई दोबारा अतिक्रमण न कर सके।
इस कार्रवाई में नगर निगम हल्द्वानी और राजस्व विभाग की टीम शामिल रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नज़ूल भूमि पर कोई भी अवैध निर्माण या कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से: नकल पर सख्ती, 1261 केंद्रों पर धारा 144 लागू
उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली घटना: फौजी की मां की निर्मम हत्या, कॉलोनी में दहशत
आज का राशिफल (20 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
“जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” अभियान से आम जन को मिली राहत। प्रशासनिक व्यवस्था बनी और अधिक सुलभ और पारदर्शी – मुख्यमंत्री
“धार्मिक स्थलों को तो बख्श दो” — लिव-इन मामले पर सख्त हुआ उत्तराखंड हाई कोर्ट, पुजारी पर तीखी टिप्पणी