नैनीताल जिले मे 18 जुलाई से शुरू होगा वृहद टीकाकरण अभियान,1 से 15 वर्ष के बच्चों को लगेगा जापानी इंसेफेलाइटिस का टीका
हल्द्वानी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी ने बताया है कि दिमागी बुखार (जापानीज इन्सेफेलाइटिस) मच्छर जनित एक घातक बीमारी है। इस बीमारी से 1से 15 वर्ष के आयु के बच्चों के ग्रसित होने की सम्भावना बनी रहती है एवं दिमागी बुखार होने पर बच्चों को आजीवन विकलांगता तथा बच्चों की जान के लिए खतरा हो सकता है।
डा0 जोशी ने बताया कि इस बीमारी की रोकथाम के लिए जनपद के मैदानी ब्लॉक कोटाबाग, हल्द्वानी एवं रामनगर में 1 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चों का जापानीज इन्सेफेलाइटिस वैक्सीनेशन 18 जुलाई से वृहद टीकाकरण प्रारम्भ किया जायेगा। नियमित टीकाकरण मे बच्चों को जापानीज इन्सेफेलाइटिस वैकसीन प्रथम डोज 9 माह एवं द्वितीय डोज 16-24 माह मे दी जायेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपद के सभी अभिभावकों एवं समस्त जनता से विनम्र अनुरोध किया है कि दिमागी बुखार (जापानीज इन्सेफेलाइटिस) के वृहद टीकाकरण में सहयोग करें जिससे जनपद के 01 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के लगभग दो लाख बच्चों को टीका लगाया जा सके। उन्होने कहा जापानीज इन्सेफेलाइटिस वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित टीका है जनपद उधमसिह नगर में वर्ष 2012 से सभी बच्चो को यह टीका लगाया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित