नैनीताल दुग्ध संघ वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन स्थगित
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं द्वारा जनरल विपिन रावत सी.डी.एस. के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित होने के चलते दुग्ध संघ की दिनांक 11 दिसम्बर 2021 को प्रस्तावित वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन को स्थगित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही आंचल परिवार द्वारा जनरल विपिन रावत के निधन पर गहरा दुखः व्यक्त कर उनकी आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखकर शौक संवेदना व्यक्त की गई ।
नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा प्रेस को जारी बयान में अवगत कराया गया कि जनरल विपिन रावत सी.डी.एस. के आक्समिक निधन के चलते दुग्ध संघ द्वारा 11 दिसम्बर को प्रस्तावित 71 एंव 72 वी वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन को स्थगित कर दिया गया है उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जनपद के समस्त दुग्ध समिति प्रतिनिधियों को समाचार पत्रों व दुग्ध समिति के माध्यम से नई तिथि से अवगत करा दिया जायेगा।
इधर विपिन रावत सी.डी.एस. के निधन पर समस्त आंचल परिवार द्वारा दुग्ध संघ के प्रशासनिक भवन में दो मिनट का मौन रख शोक संवेदना व्यक्त की गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार