हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से श्रमिक की मौत, चालक हिरासत में
हल्द्वानी। बरेली रोड पर मेडिकल पुलिस चौकी के सामने हुए सड़क हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में श्रमिक सिर के बल डिवाइडर से टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मीरगंज, बरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी नत्थू लाल (42 वर्ष) पुत्र मिठई लाल के रूप में हुई है। नत्थू लाल मोटाहल्दू में रहकर मजदूरी करता था और रोजाना की तरह रविवार सुबह भी वह काम की तलाश में बरेली रोड स्थित श्रमिक अड्डे पर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि नत्थू कई फीट दूर जा गिरा और सिर के बल डिवाइडर से टकराकर लहूलुहान हो गया। हादसे में बाइक चालक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और बाइक को कब्जे में ले लिया।
मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार