हल्द्वानी: पड़ोसन को ‘मोटी’ कहने पर भड़की महिला, चाकू घोंपकर किया हमला, पुलिस ने भेजा जेल
हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पड़ोसन के मजाक पर गुस्साई महिला ने चाकू से वार कर अपनी पड़ोसन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामला कोतवाली क्षेत्र के हाथीखाल गोरापड़ाव बरेली रोड का है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को निवासी पुष्पा देवी पत्नी निर्मल सिंह अपनी पड़ोसन दीपा देवी पत्नी नंदन सिंह के साथ मौजूद थीं। इसी दौरान पुष्पा ने मजाक में दीपा को ‘मोटी’ कह दिया। मजाक से नाराज दीपा ने अचानक चाकू उठाकर पुष्पा के पेट में कई वार कर दिए।
हमले के बाद घायल पुष्पा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और पुष्पा की देवरानी हेमा की तहरीर पर आरोपी दीपा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग इस बात से हैरान हैं कि एक मामूली मजाक ने खून-खराबे का रूप ले लिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार