हल्द्वानी: यहां नशे में उत्पात मचाने वाले 6 हरियाणा निवासी युवकों पर पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर सार्वजनिक और पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में 2 जून की रात हल्द्वानी के नैनीताल रोड पर शराब के नशे में उत्पात मचा रहे हरियाणा के 6 युवकों पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की है।
इन युवकों की हरकतों से न केवल यातायात बाधित हुआ, बल्कि आम लोगों की शांति भी भंग हुई। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सभी युवकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की।
पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासनहीनता, हुड़दंग और मर्यादा भंग करने वालों के खिलाफ सख्त रुख जारी रहेगा। नैनीताल पुलिस ने जनता से अपील की है कि सार्वजनिक स्थलों पर मर्यादित आचरण करें। नशे की हालत में किसी भी तरह का उत्पात करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद