दुःखद हादसा: हल्द्वानी में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के नैनीताल रोड पर पालीशीट के पास का है, जहां एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में रिसॉर्ट में काम करने वाले दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मृतकों में 25 वर्षीय रोहित कुमार निवासी ग्राम रामपुर, पाटकोट और 19 वर्षीय विवेक आर्या निवासी ग्राम रतखाल, अल्मोड़ा शामिल हैं। दोनों छोई गांव के एक रिसॉर्ट में नौकरी करते थे। रोहित शेफ के रूप में कार्यरत था, जबकि विवेक रिसॉर्ट में कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि दोनों युवक काठगोदाम में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे।
पालीशीट के पास बाइक अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दोनों ने दम तोड़ दिया।
भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार, आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे हादसा हुआ। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। हादसे के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद