हल्द्वानी में स्पा सेंटर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की ताबड़तोड़ छापेमारी, से संचालकों में मचा हड़कंप।।
हल्द्वानी। शहर में संचालित स्पा सेंटरों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर दो स्पा सेंटरों क्लाउड नाइन और प्लान बी में भारी अनियमितताएं मिलने पर चालान किया गया। तथा उनके मालिकों को तत्काल सत्यापन करवाने और दस्तावेजों को सुव्यवस्थित करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
गुरुवार को सीओ ऑपरेशंस नितिन लोहनी के निर्देशन में प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल लता बिष्ट द्वारा अपनी टीम के साथ नैनीताल रोड स्थित स्पा सेंटरों में चेकिंग के दौरान 02 स्पा सेंटरों क्लाउड नाइन तथा प्लान बी स्पा सेंटर में अनियमित रूप से संसाधनों का उपयोग करने तथा नॉन वेरिफाइड मैनेजरों व महिला स्पा कर्मियों के बिना किसी थेरेपी कोर्स के स्पा सेंटर संचालित करते हुए पाया गया।
स्पा सेंटरों में निर्धारित मापदंडों की कमियों तथा दस्तावेजों के गलत रखरखाव के कारण दोनो स्पा सेंटरों के मालिकों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। स्पा सेंटर के मालिकों को तत्काल सत्यापन करवाने तथा दस्तावेजों को सुव्यवस्थित कर कोर्स किए हुए कर्मियों को ही रखने की चेतावनी दी गई।
पुलिस टीमः-
1-म0उ0नि0 लता बिष्ट प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल।
2- उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव।
3- महिला कांस्टेबल नीतू चंदोला।
4- कांस्टेबल किशन सिंह।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद