युवक को नाले में नहाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करना पड़ गया महंगा, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक,…Video
हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर व्यूज बटोरने की होड़ में एक युवक को नाले में नहाने का वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था—‘आओ नाले में नहाओ’, जिसमें वह नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में एक खुले नाले में नहाता नजर आ रहा था और अन्य युवाओं को भी ऐसा करने को उकसा रहा था। वीडियो सामने आते ही नैनीताल पुलिस हरकत में आ गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में युवक की पहचान तारिक पुत्र मोहम्मद ताहिर निवासी इंद्रा नगर, बनभूलपुरा, हल्द्वानी के रूप में हुई। थाना बनभूलपुरा प्रभारी सुशील जोशी के नेतृत्व में युवक को हिरासत में लिया गया और उससे इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट करवाई गई।
पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत युवक पर ₹5000 का जुर्माना लगाया है। साथ ही, युवक से भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने का लिखित माफीनामा भी लिया गया।
पुलिस की अपील—
नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जनसुरक्षा की दृष्टि से किसी भी खुले नाले, नदी या तालाब जैसे असुरक्षित स्थानों में न नहाएं और न ही दूसरों को ऐसा करने के लिए उकसाएं। सोशल मीडिया पर ऐसे स्टंट, भ्रामक या खतरनाक पोस्ट करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
— मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना