हल्द्वानी के शेर नाले के तेज बहाव में बह गया युवक, एसडीआरएफ खोजबीन में जुटी,…..देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले हल्द्वानी शहर के गौलापार चोरगलिया क्षेत्र में बहने वाले शेर नाले के बहाव में एक व्यक्ति बह गया है। जिसकी खोजबीन में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि सुबह तीन बजे दानी बंगर गौलापार निवासी युवक सुबह तीन बजे टेंपो से जा रहा था, शेर नाले में अचानक पानी का तेज बहाव आया, जिसमें वह फंस गया, और वह थोड़ी देर बाद बाहर निकल कर आगे चला गया था, लेकिन व्यक्ति जिस टेंपो में था जिसमें उसका मोबाइल छूट गया, वह अपना मोबाइल निकलने के लिये दोबारा से टेंपो की तरफ गया और अपना मोबाइल निकालने लगा, ऐसे में पानी का बहाव तेज हो गया और व्यक्ति बह गया, व्यक्ति की बहने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद चोरगलिया थाना पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

एसडीआरएसपी टीम में लगी हुई है. पुलिस का कहना है कि लोगों को चेतावनी भी दी जा रही है कि नदी नाले को पार करने के दौरान सावधानी बरतें उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम डालकर नदी नाले को पार कर रहे हैं ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad