हल्द्वानी: पहाड़ जाने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, भूस्खलन के चलते यह मार्ग रहेगा बंद, वैकल्पिक रूट जारी
हल्द्वानी। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के चलते पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। क्वारब पुल (अल्मोड़ा) के पास भूस्खलन/भू-धंसाव जोन सक्रिय हो गया है, जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
प्रशासन द्वारा भारी मालवाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं:
1️⃣ हल्द्वानी/काठगोदाम से अल्मोड़ा होते हुए पिथौरागढ़ जाने वाले भारी वाहन अब खुटानी बैंड से होकर शहरफाटक के रास्ते भेजे जाएंगे।
2️⃣ रानीखेत, बागेश्वर और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन खैरना से होकर रानीखेत के रास्ते भेजे जाएंगे।
3️⃣ क्वारब पुल से किसी भी भारी वाहन का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
🚧 प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
📞 किसी भी आपातकालीन स्थिति या मार्ग की जानकारी के लिए जनपद नियंत्रण कक्ष नैनीताल के नंबर 9411112979 पर संपर्क करें।
🛑 सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा जारी रूट प्लान का पालन करें ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!