हल्दूचौड़: लालबहादुर शास्त्री में स्नातकोत्तर कक्षाओं हिन्दी और अंग्रेजी विषय के संचालन हेतु स्थलीय निरीक्षण
हल्दूचौड़। यहां लालबहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ में हिन्दी और अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर कक्षाओं के संचालन के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल एवं शासन उच्च शिक्षा निदेशालय और लोक निर्माण विभाग की निरीक्षण समिति के उच्च अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण समिति में कुमाऊं विश्वविद्यालय कला संकायाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ.आर.के.पाण्डे, विषय विशेषज्ञ अंग्रेजी प्रोफेसर डॉ.एल.एम.जोशी, विषय विशेषज्ञ हिन्दी प्रोफेसर डॉ.चंद्रकला रावत, उप निदेशक उच्च शिक्षा प्रोफेसर डॉ.एन.एस.बनकोटी और अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर निरीक्षण समिति की आख्या संस्तुति को विश्वविद्यालय को प्रेषित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.ललित मोहन पाण्डे ने कहा कि महाविद्यालय में शासन के आदेशानुसार संबद्धता निरीक्षण समिति की आख्या संस्तुति और निर्धारित सीटों के आधार पर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से शीघ्र-अतिशीघ्र ऑनलाईन या ऑफलाईन माध्यम से स्नातकोत्तर कक्षाओं में विश्वविद्यालय प्रवेश मानकानुसार एम.ए. हिन्दी और अंग्रेजी विषय में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी।
इस अवसर पर महाविद्यालय संबद्धता विस्तारण समिति के सदस्य डॉ.विपिन जोशी, डॉ.इन्द्र मोहन पंत, डॉ.पूनम मियान, डॉ.हेम चन्द्र, सुरेन्द्र सिंह रौतेला, हिमांशु शर्मा, डॉ.पुष्पा देवी, डॉ.रीता तिवारी, डॉ.वसुंधरा लसपाल, डॉ.मनीषा पाण्डे, डॉ.आर.के.सनवाल, भुवन सनवाल, दीपक फुलारा, डॉ.हेम चन्द्र पाण्डे आदि प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी