हल्द्वानी: गौला नदी में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, एक हफ्ते में हटाने का अल्टीमेटम
हल्द्वानी (नैनीताल), 10 अप्रैल 2025। गौला नदी क्षेत्र में अवैध रूप से झोपड़ियां बनाकर रह रहे लोगों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को डिप्टी कलेक्टर नवाजिस खलीक के नेतृत्व में प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर मुनादी कराई।
मुनादी के दौरान अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि वे एक सप्ताह के भीतर स्वयं अपने अतिक्रमण को हटा लें, अन्यथा प्रशासन की ओर से बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी विशेष रूप से उन लोगों के लिए दी गई है, जो रेलवे स्टेशन के पास गौला नदी के भीतर लंबे समय से झोपड़ियां बनाकर रह रहे हैं।
प्रशासन और वन विभाग ने इस अवैध कब्जे को लेकर पहले ही एक संयुक्त कार्रवाई योजना तैयार की है। मुनादी के जरिए अतिक्रमणकारियों को साफ संदेश दिया गया कि तय समयसीमा के बाद किसी को भी कोई राहत नहीं दी जाएगी।
इस अभियान के दौरान तहसीलदार सचिन कुमार, एसडीओ गोला रेंज अनिल जोशी, वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी समेत वन विभाग और पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक और पर्यावरणीय संसाधनों की सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई जरूरी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित