उत्तराखंड : कुमाऊं में अगले दो दिन तेज बारिश के आसार, विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के पर्वतीय इलाकों में अगले दो दिन तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि मैदान इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, अगले दो दिन येलो अलर्ट रहेगा। मंगलवार और बुधवार को देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना है। इधर, येलो अलर्ट के चलते जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।

वर्षा के चलते संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कहीं कहीं सड़कों, राजमार्गों पर अवरोध, कटाव, पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं कहीं नालों और नदियों में अतिप्रवाह, निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है। छोटी नदियों या नालों के किनारे बस्तियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का सुझाव दिया गया है। पहाड़ों में आवाजाही करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad