उत्तराखंड: आचार संहिता लगते ही निर्वाचन आयोग की टीम एक्टिव, उतरने लगे होर्डिंग, पोस्टर
हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। ऐसे में निर्वाचन विभाग ने राजनीति दलों से जुड़े होर्डिंग, पोस्टर आदि को हटाना शुरू कर दिया है।
नैनीताल जिले भर में होर्डिंग-पोस्टर व बैनर उतारे जाने लगे। चुनाव आचार संहिता के पालन में एक्टिव हुए प्रशासन ने सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए लगी होर्डिंग को उतारना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही दीवारों पर लिखे स्लोगन को पेंट कर मिटाया जा रहा है। हल्द्वानी में हर तरफ राजनीतिक दलों के जुड़े होर्डिंग लगी हुई हैं। सरकारी की योजनाओं का प्रचार करते होर्डिंग में सीएम व मंत्रियों की तस्वीर लगी हैं। ऐसे में इसे हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करवाना शुरू कर दिया है। साथ ही राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर आचार संहिता लगते ही पुलिस भी एक्टिव हो गई है। शनिवार की शाम चुनाव आयोग की पीसी के बाद विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार