उत्तराखंड: अब महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी मिलेगा टैबलेट, शासनादेश जारी
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत राजकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी टैबलेट दिए जाने के आदेश हो चुके हैं। प्रदेश में एक लाख पांच हजार विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। कुमाऊं में सबसे अधिक 12 हजार की छात्रसंख्या एमबीपीजी कालेज में है। इसके लिए कालेज स्तर पर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. पीके पाठक ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के शासकीय डिग्री कालेजों के विद्यार्थियों को टैबलेट मिलने के आदेश जारी हुए हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को 12 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, अभी तक राजकीय इंटर कालेज के विद्यार्थियों को यह लाभ मिल रहा था। इसे लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है।
शासनादेश में उल्लेख है कि टैबलेट के लिए बजट सीधे विद्यार्थी के खाते में भेजा दिया जाएगा। टैबलेट खरीदने के बाद विद्यार्थी को रसीद महाविद्यालय में जमा करनी होगी। एमबीपीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. बीआर पंत ने बताया कि महाविद्यालय में पोर्टल के जरिये विद्यार्थियों को पंजीकरण करना होगा। इसके लिए पांच जनवरी को लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें पासबुक के पहले पेज की फोटो, अकाउंट नंबर आदि डिटेल देनी है।


आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित