उत्तराखंड: यहां फेसबुकया प्यार युवक को पड़ा महंगा, लग गई 19 लाख की चपत
हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को विदेशी महिला से फेसबुक पर दोस्ती कर विदेशी गिफ्ट लेना उसको भारी पड़ गया है । महिला ने पहले फेसबुक पर दोस्ती कर झांसे में लेकर विदेशी गिफ्ट भेजने का दवा कर 19 लाख रुपए ठग लिए पूरे मामले में पीड़ित ने मुखानी पुलिस में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलुवागांजा निवासी हयात सिंह रौतेला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि बीते दिनों फेसबुक पर विदेशी महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई इसके बाद दोनों की व्हाट्सअप में चैटिंग के साथ-साथ व्हाट्सएप कॉलिंग भी होने लगी अगस्त माह में उक्त महिला ने उसे कुछ उपहार व विदेशी मुद्रा भेजने की बात कही। इस बीच उसे एक अन्य महिला ने दिल्ली एयरपोर्ट की कस्टम अधिकारी बनकर फोन किया और पार्सल में 30 हजार यूएस डालर व 16 लाख के स्वर्णाभूषण आने की बात कही कस्टम अधिकारी द्वारा कहा गया पार्सल छुड़ाने के एवज में टैक्स के तौर पर 19 लाख रुपए कस्टम शुल्क देना होगा।जिसके बाद युवक ने कस्टम अधिकारी के दिए गए खाते में 19 लाख जमा करा दिए। कई दिनों तक गिफ्ट नहीं आने के बाद युवक को ठगी का अहसास हुआ जिसके बाद पुलिस ने करवाई की तहरीर दी है पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
आज का राशिफल (28 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!