उत्तराखंड (गजब) : यहां बिना शादी पैदा किए चार बच्चे, अब लगाया दुष्कर्म का आरोप
हल्द्वानी। देवलचौड निवासी एक महिला ने बिना शादी के चार बच्चे पैदा होने के बाद साथी पुरुष पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और घर से निकालने का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल देवलचौड निवासी एक महिला ने एसएसपी को शिकायत पत्र देते हुए कहा कि करीब 14 वर्ष पूर्व पति को छोड़ दिया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात देवलचौड निवासी देवेंद्र मौर्य से हुई। देवेन्द्र ने शादी का झांसा देकर अपने साथ रख लिया। जिसके बाद दोनों में शारीरिक संबंध स्थापित हो गए और देवेन्द्र से उसके चार बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व देवेन्द्र ने उसे घर से यह कहकर भगा दिया कि वह दूसरा विवाह कर रहा है।
महिला ने यह आरोप भी लगाया कि इस मामले में टीपीनगर चौकी पुलिस में शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद