हल्द्वानी: पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो बनाना दो युवकों को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही पहुंच गए थाने
हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
मामला हल्द्वानी का है, जहां दो युवक—दिनेश और दिव्यांश—ने उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर एक शॉर्ट वीडियो अपलोड किया। वीडियो में वे पुलिस निरीक्षक की वर्दी में अभिनय करते नजर आए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामला सामने आने पर नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
पूछताछ में दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने वर्दी बाजार से खरीदी थी और यह वीडियो केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था। पुलिस ने दोनों को हल्द्वानी कोतवाली बुलाया और वायरल वीडियो को तत्काल हटवाया। उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत दोनों पर चालानी कार्रवाई की गई, जुर्माना भी वसूला गया और लिखित में माफीनामा लिया गया।
पुलिस प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस की वर्दी सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि मर्यादा, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इसका मजाक उड़ाना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि समाज में भ्रम की स्थिति भी पैदा कर सकता है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति पुलिस की वर्दी या प्रतीकों का दुरुपयोग करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
इस मामले ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि कानून और वर्दी के प्रतीकों के साथ कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना