हल्द्वानी: गौला पुल से युवक ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
हल्द्वानी से सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। पुल से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि युवक की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने उफान पर आई गौला नदी में छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन पानी की जगह वह पत्थरों पर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और युवक की शिनाख्त में जुटी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार