उत्तराखंड में बारिश का कहर, यहां मकान गिरने से एक बच्चे सहित 2 महिलाओं की दबकर मौत
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बारिश होने के वजह से कही मकान गिर रहे है तो कही सड़क तो कही लोगो की जाने जा रही है। वही खबर देहरादून के राजपुर रोड से सामने आ रही रही है जहा पर भारी बारिश होने के कारण मकान गिरने से तीन लोग दब गए जिनकी मौके पर ही मौत हो गई ।
आज सुबह 29 अगस्त 2022 को जनपद नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा सूचित कराया गया है,कि काट बंगला राजपुर रोड के पास दो महिला व एक बच्चा मकान में दबे होने की सूचना है। मौके पर SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से निरीक्षक अनिरुद्ध भण्डारी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल मय रेस्कयू उपकरण घटनास्थल पर पहुंची और रेस्कयू ऑपरेशन शुरू किया। सर्चिंग के दौरान SDRF की टीम को घटनास्थल पर मलबे से 2 महिलाओं सहित एक बच्चे का शव बरामद हुआ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़