उत्तराखंड: यहां चलते ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, 4 युवकों की मौत, एक घायल
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र में आशारोड़ी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार मारुति रिट्ज कार एक सीमेंट से लदे ट्राले में पीछे से जा घुसी। सभी युवक हरियाणा के रहने वाले थे और सहारनपुर की ओर से देहरादून की तरफ आ रहे थे।
हादसा सुबह करीब 3:10 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार आशारोड़ी के पास एक ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांचों युवक बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। कार को कटर से काटकर घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया।
क्लेमेंटाउन थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि मृतकों और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के देहरादून पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ट्राला चालक आफताब, निवासी शेखपुरा, सहारनपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि ट्राला को भी कब्जे में ले लिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश