उत्तराखंड: हाई कोर्ट के फैसले के बाद पंचायत चुनाव चिन्ह आवंटन को लेकर बड़ी अपडेट, जानें नया शेड्यूल
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब प्रतीक (चुनाव चिन्ह) आवंटन की प्रक्रिया 14 जुलाई को ही शाम 6 बजे तक पूरी की जाएगी, जबकि शेष बचे प्रत्याशियों को 15 जुलाई को सुबह 8 बजे से चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के 11 जुलाई को दिए गए आदेश के कारण पहले यह प्रक्रिया 14 जुलाई की दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। यह आदेश शक्ति सिंह बर्थवाल बनाम राज्य निर्वाचन आयोग केस से संबंधित था, जिसमें दोहरी मतदाता सूची (शहरी और ग्रामीण) वाले प्रत्याशियों की पात्रता पर सवाल उठाया गया था।
कोर्ट के आदेश की व्याख्या स्पष्ट न होने के कारण निर्वाचन आयोग ने प्रतीक आवंटन रोक दिया था। लेकिन अब आयोग को स्थिति स्पष्ट हो जाने के बाद 28 जून को जारी अपनी संशोधित अधिसूचना के तहत प्रतीक आवंटन का नया कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

अब 14 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतीक आवंटन होगा, और जिन प्रत्याशियों को चिन्ह नहीं मिल पाए हैं, उन्हें 15 जुलाई को सुबह 8 बजे से प्रतीक आवंटित किए जाएंगे।
चुनाव की बाकी प्रक्रियाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी। आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि प्रतीक आवंटन में कोई व्यवधान न हो।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!