उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी के चलते इस जनपद में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 27.07.2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों में दिनॉक 28.07.2025 को उत्तराखण्ड राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र दौर से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।
अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम चेतावनी के क्रम में दिनांक 28.07.2025 (सोमवार) को जनपद पिथौरागढ़ में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत शिक्षण कार्य हेतु एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। दिनांक 28 जुलाई, 2025 को जिन विद्यालयों में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण का मतदान होना है, वह विद्यालय केवल मतदान कार्य हेतु खुले रहेंगे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ एवं जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी पिथौरागढ़, समस्त शैक्षिक संस्थानों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक