उत्तराखंड: होटल में चल रहा था बड़ा सेक्स रैकेट, पुलिस की छापेमारी में तीन लड़कियां, दो ग्राहक और मैनेजर गिरफ्तार
उत्तराखंड के रुड़की शहर में पुलिस ने एक संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर एक होटल से तीन लड़कियों, दो ग्राहकों और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने दबिश दी, उस वक्त होटल के कमरों में लड़कियां ग्राहकों को “सर्विस” दे रही थीं।
कार्रवाई स्थानीय सत्यम होटल में की गई, जहां लंबे समय से सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने प्लान तैयार कर कार्रवाई की।
पुलिस ने होटल मैनेजर सचिन, ग्राहक अफजल और मोहसिन को मौके से गिरफ्तार किया है, जबकि इस रैकेट के मुख्य संचालक सूरज गुप्ता और सत्य प्रकाश गुप्ता मौके से फरार हो गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लड़कियां उषा राव उर्फ संजना के जरिये होटल तक पहुंचाई जाती थीं।
हैरानी की बात यह है कि जिस होटल में यह रैकेट चल रहा था, वह एक नेता से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है, जो कथित तौर पर होटल प्रबंधन की ओर से ही उपलब्ध कराई जा रही थी।
फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है और फरार सरगनाओं की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने रैकेट के पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। यह मामला न सिर्फ पुलिस की सतर्कता का उदाहरण है, बल्कि होटल व्यवसाय की आड़ में चल रही गैरकानूनी गतिविधियों की गंभीर तस्वीर भी पेश करता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित