देहरादून: ग्रेजुएट लेवल परीक्षा पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टिहरी गढ़वाल के शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय, अगरोरा (धार मंडल) में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को गिरफ्तार कर लिया है। सुमन के साथ इस केस में पहले से आरोपी मोहम्मद खालिद और उसकी बहन सबीहा भी जांच का हिस्सा बने हुए हैं।
जांच में सामने आया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन ने कथित तौर पर आरोपी प्राइवेट व्यक्ति को उसकी बहन के माध्यम से परीक्षा के प्रश्न पत्र के कुछ हिस्सों को हल कराने और उत्तर परीक्षा में बैठे आरोपी को पहुंचाने में मदद की। सीबीआई ने इस पूरे नेटवर्क की जांच करते हुए कई डिजिटल सबूत खंगाले, जिनमें मोबाइल फोन और चैट डिटेल्स भी शामिल हैं।
बता दें कि मामला गंभीरता बढ़ने के बाद इसे उत्तराखंड सरकार से सीबीआई को ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद सीबीआई ने मोहम्मद खालिद और सबीहा को हिरासत में लेकर अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ की, जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर की भूमिका उजागर हुई। इसी के आधार पर सीबीआई ने 28 नवंबर 2025 को सुमन की गिरफ्तारी की है।
सीबीआई की टीम आरोपियों से मिले सबूतों की रोजाना आधार पर जांच कर रही है। गिरफ्तार असिस्टेंट प्रोफेसर को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। एजेंसी ने साफ किया है कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश